Skip to main content

तुम्हें याद हो न हो

तुम्हें याद हो न हो,
मुझे तो हर बात याद है।
कैसी ख्वाबों की दुनिया थी
तेरी और मेरी...

तुम्हें याद है
शहर की हर गली में,
तुम; मेरा साया ढूँढती थी!

तु्म्हें याद है,
तेरे लिए, मेरी बाँहों में
कुल! जहान का सकून था -

तुम्हें याद है,
मेरी वजूद ही; तेरे लिए
सारी दुनिया का वजूद था

सब कुछ, सच में ...
कुछ पिछले जन्मों की बात लगती है ...

सुना है आज
तेरी शादी है
कोई अजनबी,
तेरे संग ब्याह कर रहा था...

सच मैं भी तुझे,
कभी बहुत चाहा था ...
जिस हाथ ने तेरी माँग भरी,
काश उस हाथ की उँगलियाँ मेरी होतीं!
जिन कदमों के ‍संग तूने फेरे लिए,
काश उन कदमों के साये मेरे होते!
जो मंत्र तुम दोनों के गवाह बने
काश उन्हें मैंने भी दोहराया होता!

कोई अजनबी तेरे संग ब्याह कर रहा था!
शहर वाले तेरी शादी का खाना खा रहे थे;
मुझे लगा,
आज मेरी तेरहवीं है!!!

Comments

  1. बहुत सुन्दर आलेख| धन्यवाद|

    ReplyDelete

Post a Comment

Thank you for comment ! we will contact you as soon as possible.

Popular posts from this blog

Official CM9 Nightlies Appear for the Galaxy Note GT-N7000

The road to Ice Cream Sandwich has been paved with many victories for the international  Samsung Galaxy Note GT-N7000 . The device received its official dose of ICS  goods not too long ago, and root methods were promptly developed that  wouldn’t affect the device’s flash count . We also covered the  official alpha release of CyanogenMod 9  for the phone-tablet, which came courtesy of XDA Recognzied Developer  XpLoDWilD , Team Hacksung, and of course the CyanogenMod team. Now, progress has come once again, as XpLoDWilD brings us our next chapter in the ICS saga on the N7000 in the form of official . . .

User Manual Galaxy SIII (GT-I9300)

 Today we received a TIP. The Samsung GT-I9300 User Manual is online at samsung.com Thanks to this manual you can find out how the GT-I9300 completely works. The GT-I9300 Galaxy S III..